Tuesday 13th of October 2026 05:34:34 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 14 Dec 2022 6:07 PM |   839 views

तेरा चेहरा

मेरे हौसलों को
नई उम्मीद देता
है तेरा चेहरा
रूठे हुए मन को
अक्सर मना लेता
है तेरा चेहरा।
घोर निराशा को
आशा में बदल
देता है तेरा चेहरा
हर समस्या का
समाधान निकाल
देता तेरा चेहरा।
मेरे चेहरे पर
मुस्कान लाता
है तेरा चेहरा
मुझे पहचान
मेरी याद दिलाता
है तेरा चेहरा।
हर दिन अधूरा
लगता है बिना
देखे तेरा चेहरा
दिन अच्छा गुजरे
जब देख ले
हम तेरा चेहरा।
Facebook Comments