ताइवान की कंपनी यूपी में देगी 1150 से अधिक रोजगार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ मेंताइवान की प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनी के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान कम्पनी के चेयरमैन यूजीन हुआंग ने उत्तर प्रदेश में एडवांस्डइलेक्ट्रॉनिक्स एवं सेंसर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में लगभग 1 हज़ार 141 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा।
मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित निवेश पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंगइकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
इस प्रस्तावित परियोजना से प्रदेश में 1,150 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिनमें स्थानीय इंजीनियरों और प्रबंधन पेशेवरों के लिए 200 से अधिक उच्च-कौशल रोजगार के अवसर शामिल हैं। .
Facebook Comments

