भारत के विश्व धरोहर स्थलों” पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता एवं व्याखान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर, 2026) के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, रामनगर, वाराणसी, संस्कृति विभाग, उ0 प्र0 के द्वारा आज पी0 एम0 श्री राधा किशोरी बालिका इण्टर कॉलेज, रामनगर, वाराणसी में ” भारत के विश्व धरोहर स्थलों” पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता एवं व्याखान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विश्व के प्रमुख सांस्कृतिक धरोहरों पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया गया।
प्रतियोगिता में कुल 80 छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने स्मारकों पर सुंदर चित्रांकन किए।प्रतियोगिता में सम्मिलित छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह में प्रधानाचार्य, संजना राय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार तृषा मौर्या व द्वितीय पुरस्कार चंचल पटेल, तृतीय पुरस्कार सेजल मौर्या को सांत्वना पुरस्कार रिया शर्मा व आयुषी विश्वकर्मा को प्राप्त हुआ। अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।
उक्त अवसर पर अंजली शर्मा, पिंकी यादव, अर्चना कुमारी आदि शिक्षिकायें तथा शैलेश सिंह,महेंद्र, मनोज कुमार, अजीत आदि उपस्थित रहे।
