2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा ने जारी किया ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र को ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम दिया है, जिसकी थीम ‘सत्ताइस का संकल्प, पीडीए का प्रणपत्र’ रखी गई है। इसमें पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के साथ सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर फोकस किया गया है। कार्यक्रम में अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव, मोहम्मद आजम खान, डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद, इकरा हसन और राजेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने दिवंगत 700 किसानों को श्रद्धांजलि भी दी।
Facebook Comments
