Saturday 5th of September 2026 10:58:27 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 May 2020 2:29 PM |   693 views

आत्म निर्भर भारत

भारत को आत्मनिर्भर बनाना मतलब भारतवर्ष के आमजन को आत्मनिर्भर बनाना। मोदी जी प्रधानमंत्री भारत सरकार के बहुत- सी हवा हवाई बातों को हम भारतीयों ने सुना है। अभी तक धरातल पर व्यवहार रूप में प्रत्येक व्यक्ति के जीवन को समुन्नत करने के लिए कोई ठोस योजना नहीं आई है। आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में मैं मोदी जी से भारतीय होने के नाते चंद् प्रश्नों का प्रति उत्तर जानना चाहता हूं| 

 1.आत्मनिर्भर भारत निर्माण का कौन- सा विजन है भारत सरकार के पास?

 2.भारत को राजनीतिक दलों ने दो भागों में विभक्त कर रखा है| सुविधावादी और असुविधा वादी।
 

सुविधा वादियों की श्रेणी में एमएलएज, एमपी ,मंत्री, ब्यूरोक्रेट्स और पूंजीपति वर्ग हैं जिनके जीवन स्तर की सुविधाएं उच्च मानदंड को प्राप्त है, जिसकी तुलना भारत के शेष असुविधावादी वर्ग के लोगों से नहीं की जा सकती। क्या अमीरी गरीबी की लंबी, चौड़ी, बहुत ही गहरी खाई को श्रीमान आप पाटना चाहते हैं? यदि हां, तो आपके योजना का प्रारूप क्या है ?

 3. क्या पूंजीवादी केंद्रित अर्थव्यवस्था के अंतर्गत भारत के लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है? बेरोजगारी, गरीबी ,दरिद्रता, कुपोषण अशिक्षा इत्यादि को दूर किया जा सकता है?

 4.यदि वास्तव में आप भारत के प्रत्येक व्यक्ति कोआत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति के न्यूनतम आवश्यक्तावों की पूर्ति हेतु संविधान में मौलिक अधिकार के रूप में क्रय शक्ति की सुनिश्चितता प्रदान करनी होगी और इसके लिए विकेंद्रित अर्थव्यवस्था के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आर्थिक योजनाओं का निर्माण कर संतुलित अर्थव्यवस्था स्थापित करनी होगी। क्या श्रीमान आप इसके लिए तैयार हैं? और किन योजनाओं के ब्लू प्रिंट के साथ?

5.  प्रधानमंत्री मोदी जी आप भारतीय जनता के जीवन को समुन्नत करने के लिए कोआपरेटिव सहकारिता की बात कर रहे हैं। क्या आप बताना चाहेंगे की। कौन-सी सहकारिता सबोर्डिनेटेड या कोआर्डिनेटेड ? सहकारिता के संदर्भ में मेरा दूसरा प्रश्न लिया। सहकारिता की सफलता के लिए। अन्यतम शर्तों की भी। सहकारिता के सदस्यों का नैतिकवान होना अनिवार्य शर्त है। नैतिकवान का मतलब है यम नियम का पालन करने वाला भूमा भाव का साधक। क्या आपने ऐसे नैतिकवानों की टोली का निर्माण किया है ?

6. भारत को आत्मनिर्भर बनाने से मेरा तात्पर्य है भारत की पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना स्वस्थ बनाना और इसके लिए निम्न क्रमानुसार अग्रांकित  के विकास एवं संवर्धन की योजना बनानी होगी|
1-. मानव समाज का विकास  एवं सम्वर्धन |
2-.मनुष्येतर जीवों का  विकास  व संवर्धन |
3- .उद्विध् जगत का विकास  व  संवर्धन |
4- .अजैव वस्तुओं का विकास  व संवर्धन |
 
         ( कृपा शंकर पाण्डेय )
Facebook Comments