Tuesday 13th of October 2026 06:17:49 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 22 Jun 2022 5:40 PM |   815 views

उम्मीद

उम्मीद है तुमसे
लौट जरुर आओगे
मगर ये डर जो
है मुझे रोज सता
जाता है तुम मुझे
भूल तो नहीं जाओगे।
बेचैनी हर वक़्त
होती है आँखे भी
मेरी चैन कि नींद
नही सोती है राह
तुम्हारी रात भर
जागके देखती है।
तुम अपना भले ही
मुझे हिसाब ना दो
लेकिन कम से कम
इतना दो बता दो
गुम कहा रहते हो
और कैसे जी रहे हो।
हमारे हाल से तुम्हें
मतलब हो ना हो
मुझे तुम्हारा ख्याल
हर रोज आता है
एक नई उम्मीद
देकर के जाता है।
तुम्हारा ख्याल मुझे
ये एहसास दिलाता
है, कि तुम्हें भी न
मेरी याद आती है
बस कुछ दिन की
ही ये मजबूरी है।
फिर सारी दूरिया
मिट जाएगी तुम
जब आ जाओगे
तो मेरी जिन्दगी
दोबारा देख के
 तुम्हें मुस्कुराएगी।
Facebook Comments