Saturday 19th of September 2026 08:58:11 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Feb 2026 7:17 PM |   297 views

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: बिरयानी दुकानों पर छापेमारी

बलरामपुर -आगामी होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। जिलाधिकारी महोदय और आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (लखनऊ) के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
 
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बलरामपुर स्थित 04 चिकन बिरयानी की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ‘मेसर्स-हैदराबादी चिकन बिरयानी’ बलरामपुर में अनियमितता पाई गई।
 
 विभाग को मिली शिकायत के आधार पर की गई इस कार्रवाई में मौके पर 10 किलोग्राम खराब (सड़ा हुआ) लहसुन बरामद हुआ, जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए तुरंत नष्ट करवा दिया गया।
 
जांच के लिए भेजे गए नमूने-
 
खाद्य सुरक्षा टीम ने संबंधित दुकान से चिकन बिरयानी के नमूने (Samples) भी लिए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता की विस्तृत जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य)-II श्री गिरिजेश कुमार दूबे ने किया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्र भानु, राम मौर्या और शंकर दयाल तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
 
त्योहारों के सीजन में मिलावटखोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Facebook Comments