Friday 24th of July 2026 09:56:51 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 13 Jan 2022 5:14 PM |   1249 views

बेटियाँ

घर का स्वाभिमान होती है बेटियाँ
पिता का गुमान होती है बेटियाँ
जिस घर में जन्म वही छोड जाती
बेटो से ज्यादा धैर्यवान होती है बेटियाँ
घर की लक्ष्मी होती है बेटियाँ
फूलो सी कोमल होती है बेटियाँ
रुलाना ना कभी अपनी बेटी को
खुशियो की वजह होती हैं बेटियाँ
नए नए सपने संजोती है बेटियाँ
मुश्किल का हल जानती है बेटियाँ
हर काम को धैर्य रखकर करती
कठिनाई से ना घबराती है बेटियाँ
संस्कारो से परिपूर्ण होती है बेटियाँ
दिल ना किसी का तोडती है बेटियाँ
कठोर शब्दों का प्रयोग कभी ना करती
दिल जीतने का हुनर जानती है बेटियाँ
दुनिया भर की चीजे नही चाहती है बेटियाँ
जो मिल जाए उसी मे खुश रहती है बेटियाँ
किसी के आंखों में ना लाती कभी आंसू
मुस्कुराना हर हाल में जानती है बेटियाँ
सबके प्रति प्रेम की भावना रखती है बेटियाँ
व्यर्थ कामो पर ध्यान नहीं देती है बेटियाँ
बेटियो का सम्मान हमेशा करना क्योंकि
ईश्वर का आशीर्वाद होती है बेटियाँ
Facebook Comments