अमरोहा के डॉ. निखिल गोयल ने अमेरिका में जीता स्टेट सीनेटर का चुनाव
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा के रहने वाले डॉ. निखिल गोयल ने अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में वरमोंट राज्य की चिटटेनडेन सेंट्रल सीट से स्टेट सीनेटर का चुनाव जीता। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार को हराया।डॉ. निखिल गोयल की इस जीत से अमरोहा जिले में खुशी का माहौल है।
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थकों के साथ ही भारत में रहने वाले उनके परिजन और शुभचिंतक भी उनकी सफलता से बेहद खुश हैं। जीत की खबर मिलते ही लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।मंडी धनौरा के मूल निवासी डॉ. निखिल गोयल की इस उपलब्धि पर जिले के लोगों ने भी गर्व जताया है।
Facebook Comments
