Monday 7th of September 2026 07:51:31 PM

Breaking News
  • उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में पहले होगी जनगणना|
  • उत्तराखंड में गैर -मान्यता प्राप्त मदरसों पर कार्यवाही तेज ,अब तक 13 सील |
  • 2029 तक भारत होगा ड्रग फ्री -अमित शाह |
Facebook Comments
By : Divya Chaubey | Published Date : 20 Feb 2023 5:15 PM |   577 views

इन्तजार

कितनी कहांनिया बनी
  सफर में चलते चलते
कितनी मुश्किले दूर हुई
  सफर में चलते चलते।
वक़्त भी बदला और
बदला भी यह मौसम
मगर हम ना बदले तेरी
यादों में ही रहते है हम।
तुम जब साथ थे
घबराता ना था मन
सुन्दर सुहावन था
मेरा मन और जीवन।
तुम्हारे शहर से आने वाली
 हवा से भी हाल पूछते है
 तुम कहां हो, कैसे हो
अक्सर सवाल करते है।
मीठी याद की तरह
दिल में समाए हो तुम
जरा भी नहीं लगते
कभी हमें पराए हो तुम।
कभी तो आओ यहाँ
 जहां मिले थे हम
तुम्हारे इंतजार में यही
आज भी खड़े हैं हम।
Facebook Comments