Tuesday 13th of October 2026 08:33:03 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Dec 2022 8:24 PM |   843 views

” भारतीय नौसेना दिवस “

प्रत्येक वर्ष 04 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस  मनाया  जाता है। भारत-पाकिस्तान के मध्य 1971 के हुए युद्ध में भारतीय नौ सेना के पराक्रम व जीत को स्मरण रखते हुए इसे विजय दिवस (victory Day) के रूप में याद कर नौ सेना का उत्साह वर्धन किया जाता है।

आज नेवी डे के दिन भारतवासी अपने प्रियजनों व मित्रों को बधाई देकर शुभकामना संदेश भेजकर गौरवान्वित महसूस करते हैं। जैसे “जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं |

सेना है तो हम हैं” , हैप्पी नेवी  डे 2022 

04 दिसम्बर 2022 आज भारतीय नौ सेना विश्व की आधुनिकतम नौ सेना में एक है। विमानवाहक पोत विक्रांत सही मायने में आत्मनिर्भरता का  मशाल वाहक है।

आज हमारी नौसेना आधुनिकतम हथियारों से सुसज्जित है। विगत एक वर्ष में श्रेष्ठ ऊँची अभियान गत क्षमता हासिल करते हुए समुद्री सुरक्षा को सर्वोपरि स्थान दिया | जिसका श्रेय नौ सेना प्रमुख एड्‌मिरल आर हरि कुमार को जाता है। यह निश्चित रूप से यह गौरव का विषय है कि हम तीस युद्धपोतों और पनडुब्बियों का निर्माण द्रुत गति से कर रहे हैं।

हम विश्व गुरु और महाशक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है जिसके लिए युद्ध सामग्री और अद्यतन युग उपकरणों की उपलब्धता परम आवश्यक है। आज हम रूस और यूक्रेन युद्ध के दृष्टिगत रक्षा उत्पादन व शोध एवं अनुसन्धान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए थल सेना, वायु सेना व नौ सेना में समन्वय स्थापित करते हुए एक नई ऊंचाई को हासिल करने के लिए कटिबद्ध हैं।

महिला सशक्तीकरण की दृष्टि से नौ सेना ने 3000 अग्निवीरो के पहले बैच में 341 महिला नाविकों
को चयनित किया है। सामरिक दृष्टि से यह भारत सरकार रक्षा मंत्रालय की सराहनीय पहल है।

  • मनोज ” मैथिल 
Facebook Comments