Sunday 4th of October 2026 03:45:08 AM

Breaking News
  • भारत की वित्तीय स्थिति मजबूत- RBI गवर्नर|
  • अल्मोड़ा में महिलाओं ने शुरू की लिलियम की खेती |
  • तिरुपति में बायलर हादसा ,5 कर्मचारियों की मौत|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Oct 2026 7:50 PM |   17 views

मिठाई एवं पैकेट्स की बिक्री की तौल शुद्धता एवं गैस एजेंसी पर सिलिन्डरों के गैस की वजन की जांच

देवरिया- जिलाधिकारी के निर्देश एवं शिकायतों पर मिठाई एवं पैकेट्स की बिक्री की तौल शुद्धता की जांच एवं गैस एजेंसी पर सिलिन्डरों के गैस की वजन की जांच की गई। उपरोक्त के क्रम में शहर क्षेत्र, सोनूघाट, रामपुर आदि स्थानों पर किराना एवं मिष्टान दुकानों एवं गैस एजेंसी की जांच की गई। तीन मिठाई दुकानों पर कम तौल करने पर केस अभियोजित किया गया। और गैस एजेंसी पर भी अनियमितता (गैस की मात्रा सिलिन्डर में मानक से कम) पाई गई|
 
जबकि किराना की दुकानों पर सत्यापन मुद्रांकन से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत/प्रदर्शित नहीं किया गया । केस अभियोजित किया गया। दुकानों पर प्राप्त कुछ पैकेट्स अनियमितता (घोषणा संबंधित) पर सुधारात्मक नोटिस दिया गया।
 
बर्तमान प्रवर्तन नियम के अनुसार पैकेट्स अनियमितता (घोषणा संबंधित) पर सुधारात्मक नोटिस हेतु प्रथम बार केस अभियोजित नहीं किया जाता है। सुधार हेतु अवसर दिया गया है। आशा गैस सर्विस, कनक स्वीट्स, बबलू स्वीट्स, वैष्णो स्वीट्स आदि की जांच की गई। जिला प्रभारी ए के सिंह द्वारा बताया गया कि प्रवर्तन कार्य/जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।
Facebook Comments