Sunday 22nd of November 2026 02:25:47 AM

Breaking News
  • लोहरदगा में चक्रवाती तूफान अकवान का असर , बारिश से जनजीवन प्रभावित |
  • डार्क वेब पर अग्निवीर का डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल का किशोर धराया ,दिल्ली में जांच एजेन्सी ने की पूछताछ |
  • IFFI युवा फिल्मकारों के लिए शानदार मंच -बरुआ|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Nov 2026 7:50 PM |   21 views

प्राप्त उर्वरकों का सभी सहकारी समितियों एवं निजी बिक्री केंद्रों पर किया जा रहा आवंटन

देवरिया-जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया है कि जनपद के कृषको को उचित दर पर और समय से यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है।
 
जनपद को आई०पी०एल० डी०ए०पी० उर्वरक की 01 रैक आज प्राप्त हो गयी है जिसमे 570 एम०टी० डी०ए०पी० एवं 450 एम०टी० टी०एस०पी० उर्वरकों का प्रेषण रैक प्वाइंट से सहकारी क्षेत्र के उर्वरक बिकी केन्द्रो हेतु प्रेषित किया जा रहा है तथा 300 एम०टी० डी०ए०पी० एवं 300 एम०टी० टी०एस०पी० निजी क्षेत्र के उर्वरक प्रतिष्ठानो पर भेजा जा रहा है।
 
जनपद को शीघ्र ही आई०पी०एल० कम्पनी से 1679 एम०टी० डी०ए०पी० की 01 और रैंक प्राप्त हो रही है जिसमें से 1000 एम०टी० सहकारी क्षेत्र के उर्वरक प्रतिष्ठानो के लिए एव 679 एम०टी० निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानो के लिए मात्रा आवंटित है। जनपद को इफको कम्पनी से शीघ्र ही 1600 एम०टी० डी०ए०पी० उर्वरक की रैंक प्राप्त होगी जिसका वितरण जनपद के सहकारी उर्वरक प्रतिष्ठानो के माध्यम से कराया जाएगा। 
   
जनपद के सभी विकास खण्डो में समान रूप से उर्वरको का वितरण कराया जा रहा है। जनपद में फास्फेटिक एव यूरिया उर्वरकों की कोई कमी नही पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। कृषको को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक प्राप्त हो तथा कालाबाजारी, ओवररेटिंग, व टैगिंग इत्यादि न हो इसके लिए निजी एवं सहकारी क्षेत्र के उर्वरक बिकी केन्द्रो पर पर लगातार निगरानी एवं सघन छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है।
 
जनपद के किसान भाइयों से अपील है कि वे अपने निकटतम उर्वरक विक्रय केन्द्रो पर आधार कार्ड एवं फार्मर आई०डी० साथ ले कर जाये और पी०ओ०एस० मशीन से ही अपने जोत बही एवं फसलो के संस्तुति के अनुसार उर्वरको का कय करे, साथ ही पी०ओ०एस० मशीन से प्राप्त कैश रसीद के अनुसार ही उर्वरकों के मूल्य का भुगतान करे।
Facebook Comments