उर्वरक वितरण में अनियमितता मिलने पर नमन सेवा सहकारी समिति का लाइसेंस निलंबित
देवरिया –जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने बताया है कि 19 नवंबर, 2026 को जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान मेसर्स नमन सेवा कृषि उपज संवर्धन सहकारी समिति लिमिटेड, सोनाड़ी मोड़ द्वारा किसानों को उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अम्बरीष कुमार मिश्र, अपर जिला कृषि अधिकारी, देवरिया एवं बृजेश राय, अपर जिला सहकारी अधिकारी, तहसील बरहज द्वारा संयुक्त रूप से उर्वरक प्रतिष्ठान की जांच की गई।जांच के उपरांत अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर मेसर्स नमन सेवा कृषि उपज संवर्धन सहकारी समिति लिमिटेड, सोनाड़ी मोड़ का उर्वरक लाइसेंस निलंबित करते हुए उर्वरक व्यवसाय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही, इसके सहयोगी प्रतिष्ठान मेसर्स जया ट्रेडर्स, सोनाड़ी मोड़ को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
उन्होंने जनपद के कृषकों से कहा है कि वे अपने नजदीकी उर्वरक प्रतिष्ठान पर आधार कार्ड एवं फार्मर आईडी लेकर जाएं तथा अपनी जोत एवं फसलों की संस्तुति के अनुसार पीओएस मशीन से प्राप्त बिक्री रसीद के आधार पर निर्धारित मूल्य का भुगतान कर ही उर्वरकों का क्रय करें। उन्होंने बताया कि जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी एवं निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
Facebook Comments
