Sunday 22nd of November 2026 02:25:48 AM

Breaking News
  • लोहरदगा में चक्रवाती तूफान अकवान का असर , बारिश से जनजीवन प्रभावित |
  • डार्क वेब पर अग्निवीर का डेटा बेचने की कोशिश में 14 साल का किशोर धराया ,दिल्ली में जांच एजेन्सी ने की पूछताछ |
  • IFFI युवा फिल्मकारों के लिए शानदार मंच -बरुआ|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 21 Nov 2026 8:20 PM |   24 views

प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 नवम्बर की गई

 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) की गतिमान ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। उच्च न्यायालय में योजित याचिका संख्या 18985/2026 (आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य) में 20 नवम्बर 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन तथा आयोग द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में आवेदन की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 23 नवम्बर 2026 के स्थान पर अब 28 नवम्बर 2026 निर्धारित की गई है।
     
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह ने संशोधित समय-सारिणी का विवरण साझा करते हुए बताया कि विज्ञापन संख्या 07/2026 का प्रकाशन 23 अक्टूबर 2026 को किया गया था तथा ऑनलाइन पंजीकरण (ओ.टी.आर.) एवं आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ हुई थी। नवीन निर्णय के अनुसार अब अभ्यर्थी 28 नवम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 30 नवम्बर 2026 कर दी गई है।
 
अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (टी.जी.टी.) पद की लिखित परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी 23 एवं 24 दिसम्बर 2026 को ही आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन का सावधानीपूर्वक अध्ययन करते हुए अपनी अर्हतानुसार नवीन निर्धारित अंतिम तिथि 28 नवम्बर 2026 तक अपना आवेदन पूर्ण कर लें। विज्ञापन संख्या 07/2026 से संबंधित अन्य समस्त नियम, शर्तें एवं विवरण यथावत रहेंगे।
Facebook Comments