Saturday 17th of October 2026 04:53:55 AM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Sep 2026 6:33 PM |   86 views

पढ़ना लिखना सीखकर अपने पैरों पर खड़ी हो रहीं अयोध्या की महिलाएं

अयोध्या में जिला प्रशासन की ‘विद्या शक्ति पहल’ के तहत ग्रामीण महिलाओं को पढ़ना-लिखना सिखाया जा रहा है। जो महिलाएं पहले अपना नाम तक नहीं लिख पाती थीं, अब वे हस्ताक्षर करने के साथ बैंक पासबुक और सरकारी कागजों को समझने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। इस अभियान की खास बात ये है कि गांव की पढ़ी-लिखी महिलाओं को ‘विद्या सखी’ बनाया गया है। ये महिलाएं गांव की दूसरी महिलाओं को पढ़ाती हैं। गांव की चौपाल, घर और आंगन में ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं। महिलाओं को अक्षर ज्ञान के साथ बुनियादी गणित भी सिखाया जा रहा है।

अयोध्या में अब तक 63 हजार 106 महिलाओं का नामांकन हो चुका है और 3,200 विद्या सखियां अभियान से जुड़ी हैं। 40 हजार से अधिक महिलाओं को ULLAS पोर्टल पर जोड़ा जा चुका है। पढ़ाई पूरी करने के बाद महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। इस पहल से महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने बच्चों की पढ़ाई और गांव की गतिविधियों में भी ज्यादा आत्मविश्वास के साथ भाग ले पाएंगी ।

Facebook Comments