Saturday 10th of October 2026 04:42:59 AM

Breaking News
  • नवी पिल्लेई  को मिलेगा 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार|
  • लखनऊ में बाढ़ से कई इलाकों में बिगड़े हालात |
  • नॉएडा के जेयर एयरपोर्ट का नाम नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने को कैबिनेट की मंजूरी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Aug 2026 7:24 PM |   90 views

कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में दी तहरीर, उन्नाव के वायरल वीडियो को लेकर जांच की मांग

बांदा-कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाना कोतवाली नगर, बांदा में तहरीर दी।
 
तहरीर में कहा गया है कि उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से उठकर जाने का दावा किया जा रहा है। कांग्रेस ने मांग की है कि वायरल वीडियो और मौके के CCTV / वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए और आयोजकों व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएं।
 
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि “अगर वीडियो में दिख रहा घटनाक्रम सही है तो यह राष्ट्रगान के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला है और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई होनी चाहिए।”
 
इस दौरान एआईसीसी सदस्य प्रद्युम्न दुबे लालू, बल्देव वर्मा, मो. इदरीश, कालीचरण निगम, शोएब रिजवी, हेमंत वर्मा, बी लाल भाई, संतोष द्विवेदी, रमेश गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Facebook Comments