Saturday 3rd of October 2026 08:56:57 AM

Breaking News
  • NOC के बदले रिश्वत , आयुर्वेदिक कालेज के 3 कार्मिक गिरफ्तार |
  • भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलो के हाकीफाइनल में जगह बनाई |
  • कौटिल्य इकोनोमिक कानक्लेव का पांचवा संस्करण शनिवार से नई दिल्ली में होगा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Aug 2026 7:29 PM |   59 views

चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

बनारस -हर घर तिरंगा अभियान-2026 के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, रामनगर, वाराणसी, संस्कृति विभाग, उ0 प्र0 के द्वारा आज प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज,रामनगर, वाराणसी “हर घर तिरंगा” विषयक सीनियर वर्ग के छात्रों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता एवं तिरंगा वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में लगभग 70 छात्रों के द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने हर घर तिरंगा पर सुंदर चित्रांकन किए। प्रतियोगिता में पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण समारोह में डॉ मनोज पांडेय, वरिष्ठ प्रवक्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार जय प्रकाश, कक्षा-9 व द्वितीय पुरस्कार जय किशन, कक्षा- 10 तृतीय पुरस्कार शहजान शाह, कक्षा 10 को सांत्वना पुरस्कार किसन यादव, कक्षा-9 व आयुष मौर्या, कक्षा- 11को प्राप्त हुआ। अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

उक्त अवसर पर भगवान दास पाल, गोपेश पांडेय, प्रहलाद गुप्ता, छत्रपाल यादव, सुचिता आदि शिक्षक एवं शिक्षिकायें तथा शैलेश सिंह, मनोज, सचिन मालवीय,महेंद्र ,अजीत आदि उपस्थित रहे।

Facebook Comments