Saturday 22nd of August 2026 04:35:51 AM

Breaking News
  • मौलाना रिजवी की मुसलमानों से अपील-मोदी ,योगी को भला -बुरा न कहे ,बीजेपी को हराना हमारा काम नही |
  • GEN-G के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी सौगात-मोहन यादव सरकार देगी एक करोड़ युवाओं को फ्री ए आई प्रशिक्षण|
  • सिवान AK-47विवाद पर SP हटाए गए|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Jul 2026 7:44 PM |   99 views

यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा कल से 4 जुलाई तक प्रदेश के 60 जनपदों में आयोजित की जाएगी 

उत्तर  प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा कल से 4 जुलाई तक प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। टीईटी परीक्षा कुल पांच पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में करीब 19 लाख 94 हज़ार 661 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। इनमें लगभग 17 लाख 67 हज़ार अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि 2 लाख 27 हज़ार 481 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से परीक्षा देने आएंगे। प्रदेश सरकार ने सेवारत शिक्षकों के लिए अलग से शिक्षक पात्रता परीक्षा-टीईटी आयोजित करने का निर्णय लिया है। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को परीक्षा के लिए विशेष अवकाश देने का भी फैसला लिया है।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम प्रभावी ढंग से सक्रिय कार्य करें । उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल 2 से 4 जुलाई तक गोरखपुर-लखनऊ के बीच 1 जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा। इस गाड़ी में 12 अनारक्षित कोच लगाये जायेंगे।
Facebook Comments