Monday 21st of September 2026 04:58:17 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Mar 2026 7:45 PM |   248 views

भगत सिंह , राजगुरू एवं सुखदेव के ’शहादत दिवस’ के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

गोरखपुरः-राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा अमर शहीद बलिदानी भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव जी के ’शहादत दिवस’ के अवसर पर संग्रहालय परिसर में आज प्रातः 09ः30 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
 
चित्रकला प्रतियोगिता के पश्चात् पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम अपरान्ह् 12ः30 बजे प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर शिव शरण दास, पूर्व अधिष्ठता छात्र कल्याण, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर रहें।
 
प्रो0 शिव शरण दास द्वारा प्रतिभागियों को चित्रकला प्रतियोंगिता एवं अमर क्रान्तिकारियों के महत्व से परिचित कराया गया। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हमें इस बुद्ध भूमि में निरन्तर सीखने की ओर अग्रसर एवं जागरूक रहना चाहिए। राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा भारतीय संस्कृति से युवा पीढ़ी को जोड़ने के लिए किये जा रहे निरन्तर प्रयास अद्भुत एवं प्रशंसनीय हैं।
 
मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरण के साथ-साथ दो वर्गो में चयनित युवा चित्रकारों को पुरस्कार भी प्रदान किये गये। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार शिवान्सु कुमार, द्वितीय पुरस्कार रितिक जायसवाल, तृतीय पुरस्कार शुभम कन्नौजिया, सांत्वना पुरस्कार शिवांगी कन्नौजिया, अकांक्षा पासवान, अन्नू तिवारी तथा सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रांजल गौतम, द्वितीय पुरस्कार साक्षी, तृतीय पुरस्कार साक्षी निषाद, सांत्वना पुरस्कार सन्नि यादव, मान्या, रागनी, को प्रदान किये गये।
 
प्रतियोगिता निर्णायक के रूप में वरिष्ठ चित्रकार कुलवन्त सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। कार्यक्रम में वरिष्ठ लोक गायक राकेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ फरूवाही कलाकार विन्ध्याचल आजाद, सोमनाथ यादव एवं विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों के साथ-साथ संग्रहालय के कार्मिकों की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
 
चित्रकला प्रतियोगिता संयोजक के रूप में डा0 यशवन्त सिंह राठौर, उप निदेशक, राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा अवगत कराया गया कि हमारे अमर क्रान्तिकारियों के बलिदान दिवस के अवसर पर चित्रात्मक पुष्पांजलि अर्पित किये जाने के उद्देश्य से संग्रहालय द्वारा आयोजित इस चित्रकला प्रतियोगिता में आठ विद्यालयों यथा-ए0पी0एम0 एकेडमी महाराजगंज, प्रकाश शिखर एकेडमी गोरखपुर, गौतम बुद्ध एकेडमी गोरखपुर, एन0पी0ए0 सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर, आर्मी पब्लिक स्कूल गोरखपुर, सरमाउण्ट इण्टरनेशनल स्कूल गोरखपुर, लिटिल फ्लावर स्कूल गोरखपुर एवं सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल गोरखपुर के कक्षा- 04 से कक्षा 09 तक के कुल 120 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
Facebook Comments