Thursday 27th of August 2026 11:30:19 AM

Breaking News
  • संस्थानों के ड्रेस कोड का सम्मान हो – मुख्तार अब्बास नकवी |
  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला -60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा|
  • लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2026 6:58 PM |   157 views

खतौनी संशोधन में लापरवाही व धन मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित

देवरिया-खतौनी में अंश सुधार एवं नाम संशोधन के मामले में लापरवाही और अनधिकृत धन की मांग के आरोप में क्षेत्रीय लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
 
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी के जनता दर्शन में ग्राम चांदपलिया, पोस्ट इटहुआ निवासी अंगद यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 30 जनवरी 2026 को आवेदन देने के बावजूद खतौनी में अंश सुधार व नाम संशोधन की कार्रवाई लंबित है। आरोप है कि संबंधित लेखपाल द्वारा कार्यवाही के लिए अनधिकृत धन की मांग की जा रही थी।
 
प्रकरण की प्रारंभिक जांच कराई गई, जिसमें क्षेत्रीय लेखपाल राजीव यादव प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए। जांच में धन उगाही का तथ्य भी सामने आया।
 
उप जिलाधिकारी सलेमपुर दिशा श्रीवास्तवा ने आरोपी लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए नायब तहसीलदार भटनी हरि प्रसाद को जांच अधिकारी नामित कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
 
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
Facebook Comments