Thursday 27th of August 2026 12:13:30 PM

Breaking News
  • संस्थानों के ड्रेस कोड का सम्मान हो – मुख्तार अब्बास नकवी |
  • उत्तर प्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला -60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा|
  • लखनऊ में बारिश का सिलसिला जारी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 25 Feb 2026 7:06 PM |   124 views

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गोरखपुर का जनपद न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण

कुशीनगर-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर प्रभात सिंह ने अवगत कराया कि आज जनपद न्यायाधीश संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में, विजय कुमार वर्मा (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), प्रभात सिंह (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) एवं प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड, कुशीनगर द्वारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर), गोरखपुर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
 
निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा किशोर अपचारियों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। किशोरों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा जिन बाल अपचारियों ने तकनीकी शिक्षा में रुचि दिखाई, उनके लिए तकनीकी प्रशिक्षण, समुचित शिक्षा, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, काउंसिलिंग तथा कौशल विकास से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
 
बाल सम्प्रेक्षण गृह के भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया तथा यह सुनिश्चित किया गया कि बच्चों को स्वास्थ्यवर्धक एवं सुपाच्य भोजन उपलब्ध कराया जाए। भोजन में हरी सब्जियों को नियमित रूप से शामिल करने के निर्देश दिए गए। साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया तथा स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
 
जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रभारी सहायक अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि गृह में निरुद्ध किशोर अपचारियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनका समुचित पुनर्वास सुनिश्चित हो सके। साथ ही, चेयरमैन, उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।
Facebook Comments