Saturday 22nd of August 2026 08:37:45 AM

Breaking News
  • मौलाना रिजवी की मुसलमानों से अपील-मोदी ,योगी को भला -बुरा न कहे ,बीजेपी को हराना हमारा काम नही |
  • GEN-G के लिए मध्यप्रदेश में बड़ी सौगात-मोहन यादव सरकार देगी एक करोड़ युवाओं को फ्री ए आई प्रशिक्षण|
  • सिवान AK-47विवाद पर SP हटाए गए|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 Feb 2026 7:05 PM |   225 views

विभिन्न विभागों द्वारा मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के अन्तर्गत लघु शिविरों का आयोजन

कुशीनगर-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, कुशीनगर के कुशल मार्गदर्शन में 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से पूर्व जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न विभागों द्वारा लघु शिविरों का आयोजन किया गया।
 
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर प्रभात सिंह ने बताया कि मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। प्रथम चरण के अंतर्गत जनजागरूकता एवं लाभार्थी चिन्हांकन हेतु लघु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन लघु शिविरों में समस्त विभाग अपनी-अपनी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर रहे हैं, ताकि उन्हें मेगा शिविर में विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
 
जनपद के फाजिलनगर, नेबुआ नौरंगिया, तमकुहीराज, सेवरही, हाटा, कप्तानगंज आदि स्थानों पर समाज कल्याण, ग्राम विकास सहित अन्य विभागों द्वारा लघु शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, महिलाएं, बच्चे, निर्धन परिवार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, बेरोजगार युवा तथा कृषकों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया।
 
कृषि विभाग द्वारा आयोजित लघु शिविर में किसानों को उड़द एवं मूंग के बीज का निःशुल्क वितरण भी किया गया।
 
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभात सिंह ने जनसामान्य से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लघु शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु अपना पंजीकरण कराएं तथा 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को सफल बनाएं।
Facebook Comments