Tuesday 13th of October 2026 10:19:31 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Feb 2026 7:15 PM |   179 views

साइबर अपराध से महिलाओं की सुरक्षा विषय पर व्याखान का आयोजन किया गया

सलेमपुर – आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिवस था । जिसके प्रथम सत्र में डिजिटल युग में साइबर अपराध से महिलाओं की सुरक्षा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में कमला यादव थे ।

उन्होंने अपने व्याख्यान में साइबर अपराध क्या है ? पर अपना विचार रखा । इसके तहत ये छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज डिजिटल युग में हमें कोई भी वीडियो फोटो मैसेज आदि को बनाते हुए / खीचते हुए यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि उससे कहीं हमारी निजता का हनन तो नहीं हो रहा है । यदि है फोटो या वीडियो कही पर भी पोस्ट कर रहे हैं तो यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि उसका दुरुपयोग न हो पाए ।

आज हर समय हमारे ऊपर जाने अनजाने डिजिटल माध्यम से निगरानी रखी जा रही है। ये हमारे निजता हनन तो है ही साथ ही साथ हमारी सुरक्षा से जुड़ा हुआ सवाल है । आए दिन है पढ़ते हैं या सुनते हैं कि अनाम व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड हो गया । इसलिए यदि हम कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं तो ठहर कर सोचना चाहिए कि कहीं इसका भविष्य में दुरुपयोग न हो। डिजिटल तकनीकी आग की तरह है इसके बारे में ज्ञान प्रकाश दिया है और अज्ञानता आग की तरह जला सकती है । 

कार्यक्रम के द्वितीय चरण की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार ने किया । जिसके तहत उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में साफ सफाई का क्या महत्व है। हम इसको रोजमर्रा के जीवन में अपनाकर अपने स्वास्थ्य को सुधार सकतें हैं। इस क्रम में स्वयं सेविकाओं ने नोनिया टोला और महाविद्यालय के आस पास सफाई अभियान चलाया ।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ जनार्दन, हरिकेश भर्ती और मंजू देवी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
Facebook Comments