Monday 29th of June 2026 07:39:36 PM

Breaking News
  • राम मंदिर चढ़ावा विवाद – आठो आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये ,अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी |
  • स्कूल बसों की जांच कराएगी योगी सरकार ,1 जुलाई से शुरू होगा अभियान|
  • आज से दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव शुरू|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Feb 2026 9:13 PM |   149 views

राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य सामुदायिक सेवा व जिम्मेदारी विकसित करना

सलेमपुर -आज राजकीय महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ किया गया | जिसके अंतर्गत नोनिया टोला मझौली राज सलेमपुर देवरिया कक अभिगृहीत किया गया है |इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो .हरीश कुमार रहे |

उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितम्बर 1969 को हुआ | राष्ट्रीय सेवा योजना  के द्वारा हम छात्र -छात्राओं में सामुदायिक सेवा व जिम्मेदारी विकसित करना होता है |जब तक हमारे अन्दर कर्तव्य की भावना विकसित नही होगी तब तक हम सबके अन्दर भाई चारे का विकास नही होगा समाज को आगे बढ़ने के लिए सहयोग की आवश्यकता होती है   राष्ट्रीय सेवा योजना हमारे अन्दर यही गुण विकसित करना है |

 राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिषेक कुमार ने कहा कि ” मै नही आप लोकतान्त्रिक जीवन के सार को दर्शाता है और निःस्वार्थ सेवा की आवश्यकता को पुष्ट करता है |

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण ,कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहें |

 

Facebook Comments