Tuesday 22nd of September 2026 12:07:19 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jan 2026 1:36 PM |   506 views

एक ही व्यक्ति के नाम से गन्ना तौल के दो लाइसेंस जारी

देवरिया -जनपद देवरिया में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है जिसमे एक ही व्यक्ति के नाम से गन्ना तौल के दो लाइसेंस जारी किये गये हैं | ग्राम -पिपरा चन्द्र भान निवासी हरिओम यादव पुत्र छांगुर यादव के नाम से 2025-2026 में अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड (यूनिट ) न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढा बुजुर्ग- हाटा कुशीनगर और बजाज हिन्दुस्तान सुगर लिमिटेड प्रतापपुर जारी हुआ है |

अब सवाल यह उठता है  कि दो अलग-अलग जनपदों में एक ही व्यक्ति के नाम से लाइसेंस कैसे जारी हुआ ? उक्त मामले में अधिकारी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है |

इस प्रकरण में निष्पक्ष प्रतिनिधि के सम्पादक ने सहायक चीनी आयुक्त  देवरिया नीलू  सिंह से दूरभाष पर बात किया तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी मुझे प्राप्त हुई है और आगे निलबन की कार्रवाई  की जा रही है |

Facebook Comments