Thursday 15th of October 2026 05:39:47 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Nov 2025 7:35 PM |   499 views

जनजातीय गौरव दिवस पर लखनऊ से सोनभद्र तक गूंजेगी जनजातीय संस्कृति

लखनऊ: जनजाति लोकनायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आगामी 13 से 18 नवंबर तक गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में जनजाति भागीदारी उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।

इस संबंध में समाज कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में तैयारियों को लेकर सोमवार को गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने की।

नोडल अधिकारियों को नामित करने के निर्देश-
बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सोनभद्र जिले में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने दोनों स्थलों पर होने वाले विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की और नोडल अधिकारियों को नामित करने के निर्देश दिए।

सांस्कृतिक व जनभागीदारी से भरा रहेगा उत्सव-
 6 दिनों तक चलने वाले उत्सव में देश के विभिन्न राज्यों की जनजातीय लोकनृत्य प्रस्तुतियां, लोकगीत, पारंपरिक शिल्प और व्यंजन प्रदर्शनी, बिरसा मुंडा पर आधारित नाटक, रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिताएं और जनजातीय खेलकूद का आयोजन किया जाएगा। कलाकारों द्वारा शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी।

जन-जन तक पहुंचेगी जनजातीय समाज की संस्कृति-
राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि जनजातीय गौरव सप्ताह प्रदेश के जनजातीय समाज की परंपराओं, संस्कृति और योगदान को जन-जन तक पहुंचने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का संचालन व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य और गरिमामय तरीके से किया जाए।

गौरतलब है इसे लेकर प्रदेश भर के शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक में समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड, अपर मुख्य सचिव एल. वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव  अमृत अभिजात सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

Facebook Comments