Thursday 24th of September 2026 05:28:49 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Oct 2025 7:19 PM |   433 views

फुरसतगंज क्षेत्र में नाले के पास मिली लावारिस नवजात बच्ची

अमेठी। चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि आज  सुबह लगभग 5 बजे चेतपुर, पोस्ट पीढ़ी, तहसील तिलोई, थाना फुरसतगंज क्षेत्र के नाले के पास एक लावारिस नवजात शिशु मिलने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को कृष्ण नामक व्यक्ति द्वारा दी गई।
 
सूचना प्राप्त होते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने तत्काल पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंचकर बच्ची को सुरक्षित निकाला। इसके बाद नवजात को प्राथमिक उपचार हेतु फुरसतगंज सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने प्रारंभिक चिकित्सा प्रदान करने के पश्चात बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया।
 
चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा नवजात बच्ची को जिला अस्पताल गौरीगंज के एनआईसीयू (NICU) वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
 
Facebook Comments