Tuesday 22nd of September 2026 01:10:07 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 19 Sep 2025 8:14 PM |   332 views

सरकार और मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री हैं- केशव मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार और मीडिया लोकतंत्र के सहयात्री हैं। लोकतन्त्र को मजबूत करने मे मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सरकार और जनता के बीच संवाद को सार्थक और सकारात्मक बनाने में मीडिया का योगदान अनुपम है। मीडिया बन्धु अपनी ऊर्जा और सामर्थ्य का उपयोग भारत को और मजबूत, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने में करें।
 
विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश बनाने तथा आत्मनिर्भर भारत बनाने मे मीडिया की भूमिका सर्वाेपरि रहेग।  केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे लखनऊ विश्वविद्यालय मे आयोजित राजस्थान पत्रिका की-नोट  भारतीय लोकतन्त्र मे मीडिया की भूमिकाः अवसर और चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार को सम्बोधित कर रहे थे।
 
इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना व उप मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विधान सभा अध्यक्ष  सतीश महाना सहित सभी अतिथियों का भव्य व शानदार स्वागत किया गया।
 
अपने ओजस्वी, प्रेरक व सारगर्भित उद्बोधन मे मौर्य ने कहा कि प्रत्येक भारतीय के रोम-रोम मे लोकतंत्र रचा बसा है। उन्होंने भारतीय लोकतन्त्र की खूबियो और लोकतन्त्र को मजबूत बनाये रखने के लिए भारतीय जनमानस के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुये कहा कि जब-जब देश के सामने चुनौतियां आयीं, समाज के सभी स्तम्भो,पत्रकारो व मीडिया संस्थानो द्वारा भरपूर सहयोग दिया गया। लोकतंत्र की गरिमा, महिमा व महत्व को हर व्यक्ति समझता है।
 
आपातकाल के दौरान भी मीडिया अपनी भूमिका निभाने मे डिगा नही, बल्कि समाज को जागृत व सचेत करने मे हमेशा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने हेतु सरकारी प्रयासो की जानकारी देते हुये स्वदेशी वस्तुओं के अपनाने पर बल दिया। उन्होंने सेवा पखवाड़ा व विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश के बारे मे भी महत्वपूर्ण विचार प्रकट किये।
 
इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका के समूह सम्पादक गुलाब कोठारी, लखनऊ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो0 मनुका खन्ना, समाजसेवी रेणुका टण्डन सहित अन्य गणमान्य लोग, मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
 
 
Facebook Comments