Wednesday 15th of April 2026 04:33:14 AM

Breaking News
  • 30 मई तक पूरा करें पहले चरण के वेदर स्टेशन बनाने का काम-सूर्य प्रताप शाही |
  • आज रात पूरी सभ्यता का अंत हो जायेगा -ट्रम्प|
  • उत्तरप्रदेश में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Sep 2025 7:05 PM |   465 views

धन -धरती और  राज पाट पर नब्बे भाग हमारा है – जगदेव प्रसाद

कुशीनगर – राष्ट्रीय समानता दल के नेतृत्व में भारत लेनिन शोषितों ,दलितों के मसीहा शहीद बाबू जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस फाजिलनगर विधानसभा के बलुही रकवा ग्रामसभा में मनाया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगम स्वरुप कुशवाहा रहे |

बैठक को संबोधित करते हुए अगम स्वरूप कुशवाहा ने कहा कि 5 सितम्बर 1974 को जहानाबाद के कुर्था प्रखंड में कांग्रेस की तानाशाही तथा जमींदार एवं सामंतवादियों के खिलाफ लगभग 20,000जनसमूह के साथ काला झंडा लेकर बाबू जगदेव प्रसाद ने संघर्ष छेड़ दिया | इसी दौरान वहां तैनात DSP द्वारा सत्याग्रहियों पर गोली चलवा दी गई ,जिसमे जगदेव बाबू शहीद हो गए | उन्होंने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने बी .पी.मंडल के साथ 1967 में शोषित दल नामक नई पार्टी बनाई |

01 फरवरी 1968 में बिहार के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में जब महामाया प्रसाद सिन्हा मुख्यमंत्री बने तब जगदेव बाबू सिचाईं और बिजली मंत्री बने | उन्होंने अपने प्रभावशाली नारे से शोषित समाज के लोगों को जगाया |

” सौ में नब्बे शोषित है ,शोषितों ने ललकारा है 

धन -धरती और  राज पाट पर नब्बे भाग हमारा है “

दस का शासन नब्बे पर नहीं चलेगा ,नहीं चलेगा “

सभा को शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामज्ञानी आचार्य और मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण कुशवाहा ने भी संबोधित किया |

जिलाध्यक्ष देवरिया विजय कुमार ने कहा कि कुछ नीतियों के चलतें लोहिया जी से अनबन होने के कारण 25 अगस्त 1967 को जगदेव बाबू ने शोषित दल की स्थापना की , और अपने भाषणों में कहा करतें थे कि –

” जिस लडाई की बुनियाद आज मै डाल रहा हूँ ,वह लम्बी और कठिन होगी ,इसमें पहली पीढ़ी के लोग मारे जायेंगे ,दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जायेंगे और तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे |”

उक्त अवसर पर हीरालाल , बैजनाथ वर्मा , महेंद्र कुशवाहा, रामबदन शर्मा ,राम वचन, जितेन्द्र शर्मा , कलावती देवी , सुनीता देवी , कुन्ती देवी ,मालती देवी ,हरेराम कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |

 

 

Facebook Comments