Tuesday 13th of October 2026 01:01:40 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Aug 2025 2:08 PM |   793 views

लोकमोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल

देवरिया -राष्ट्रीय समानता दल के तत्वाधान में लोकमोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन कल दिन  -मंगलवार को पूर्वान्ह-11 बजे दिव्य शक्ति मैरिज लॉन ,शुगर मिल रोड ,निकट ओवर ब्रिज देवरिया में आयोजित होगा |

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य ,पूर्व कैबिनेट मंत्री , राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी जनता पार्टी होंगे | 

आपको बताते चले कि स्वामी प्रसाद ने अपनी जनता पार्टी,राष्ट्रीय समानता दल ,जन सेवा पार्टी , सम्यक पार्टी ,लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ,सर्व लोकहित समाज पार्टी ,स्वतंत्र जनता राज पार्टी ,सबका दल यूनाइटेड ,पालिटिकल जस्टिस पार्टी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों को लेकर  “लोकमोर्चा “का गठन किया है | इन सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद को अपना नेता और भावी मुख्यमंत्री मानकर उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव में सभी सीटो पर चुनाव लड़ने को तैयार है | इसी क्रम में पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है |

उक्त कार्यक्रम में मोतीलाल ,शास्त्री , राजकुमार सैनी पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री , तपेन्द्र प्रसाद शाक्य पूर्व आई . ए.एस. ,विनेश ठाकुर,वी.पी . अशोक ,सत्य नारायण मौर्य , प्रमोद लोधी , घनश्याम कोरी भी  विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे |

उक्त जानकारी राष्ट्रीय समानता दल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव अगम स्वरुप कुशवाहा ने दिया |

Facebook Comments