Tuesday 13th of October 2026 09:11:12 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Aug 2025 7:18 PM |   985 views

प्रेक्षागृह को निजी हाथों में देना उचित नहीं : डॉ राकेश

गोरखपुर -विश्व हिंदू महासंघ ,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोक गायक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह निजी हाथों को सौंपने के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वर्तमान में किराया अधिक होने से ये स्थानीय कलाकारों के पहुंच से वैसे भी दूर था |
 
आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि निजी हाथों में जाने से अब तो मनमानी ढंग से किराया वसूला जाएगा । राकेशने  प्रशासन से अनुरोध किया है कि गोरखपुर के स्थानीय कलाकारों के कला प्रदर्शन के लिए न्यूनतम दर पर प्रेक्षागृह के आवंटन की सुविधा दी जाए , जिससे गोरखपुर का संगीत और नाट्य कला जीवित रहे। 
 
Facebook Comments