Thursday 26th of November 2026 08:44:28 PM

Breaking News
  • मोदी -मर्ज के बीच फोन पर बातचीत भारत – जर्मनी सबंधो पर चर्चा |
  • उत्तर प्रदेश चुनाव -समाजवादी पार्टी का कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव ,सीट बंटवारे पर पेच बरकरार |
  • फिर साथ आए बीजेपी -अकाली दल , पंजाब चुनाव साथ लड़ने का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jun 2025 8:34 PM |   698 views

सुश्री सौम्या माथुर द्वारा गोरखपुर-पनियहवां रेल खण्ड का  विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया

 
गोरखपुर- महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने आज गोरखपुर-पनियहवां रेल खण्ड का विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण कर इस खण्ड पर दोहरीकरण से सम्बंधित कार्याे की प्रगति, प्री-मानसून प्रिकॉशन, सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन सम्बन्धी विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया साथ ही सिगनल की दृश्यता को दुरुस्त बनाये रखने का भी निर्देश दिया।
 
विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर ने इस खण्ड पर संरक्षा के साथ-साथ दोहरीकरण के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों, स्टेशनों पर पैदल उपरगामी पुलों के निर्माण, दूसरी लाइन के फार्मेशन हेतु मिट्टी के कार्य, दोहरीकरण के निमित्त पुलों के निर्माण, स्टेशनों पर दूसरे/तीसरे प्लेटफॉर्म, यात्री सुविधाओं के विकास संबंधित कार्य योजनाओं का गहन निरीक्षण किया।
 
निरीक्षण के क्रम में सुश्री सौम्या माथुर, परख निरीक्षण यान से विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए अपराह्न पनियहवां स्टेशन पहुँची। पनियहवां-वाल्मिकीनगर के मध्य पड़ने वाली नारायणी नदी पर दोहरीकरण के अंतर्गत पुल के निर्माण योजना की जानकारी ली। 
 
इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण अभय कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य इंजीनियर  नीलमणि, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सतपथी, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर  संजय सिंघल एवं मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव समेत मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।
Facebook Comments