Thursday 24th of September 2026 05:19:27 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 8 Jun 2025 9:30 PM |   568 views

विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अंतर्गत तीन गोष्ठियों का सफल आयोजन

कुशीनगर-आईसीएआर-भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कुशीनगर द्वारा “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के अपने 11वें दिन नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के अंतर्गत तीन ग्रामों  गुलहरिया, बंदू छपरा एवं एक डंगा (भजन छपरा) में कृषक गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में कुल 330 कृषकों ने सक्रिय भागीदारी की।
 
कार्यक्रम के दौरान मौसम वैज्ञानिक  श्रुति वी. सिंह ने जिले में मानसून की संभावित आगमन तिथि एवं बदलते मौसम की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्लाइमेट स्मार्ट एग्रीकल्चर को अपनाने पर बल दिया।
 
क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र सर्गटिया से आए वैज्ञानिक डॉ. गंगाराज ने समेकित कीट प्रबंधन (आईपीएम) और सब्जियों की उन्नत एवं लाभकारी किस्मों की जानकारी दी।
 
डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने ड्रम सीडर तकनीक एवं धान की उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक बताया, जिससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
 
मोतीलाल कुशवाहा ने गैर-रासायनिक कीट प्रबंधन उपकरणों एवं सब्जियों में अनुशंसित उर्वरक मात्रा की जानकारी प्रदान की, जिससे किसानों को पर्यावरणीय दृष्टिकोण से सुरक्षित खेती में सहायता मिल सके।
 
इस अवसर पर कृषि विभाग, नेबुआ नौरंगिया के उप कृषि निदेशक मनोज गुप्ता, पौध संरक्षण के सहायक निदेशक, देवी लाल (एटीएम) सहित अनेक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
यह कार्यक्रम किसानों में नवीन कृषि तकनीकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण कदम रहा।
Facebook Comments