Friday 24th of July 2026 03:34:18 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jun 2025 7:57 PM |   299 views

जूट बैग के प्रयोग हेतु यात्रियों तथा जनमानस को प्रोत्साहित किया गया

गोरखपुर- पूर्वोत्तर रेलवे पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अभियान के दौरान 31 मई, 01 जून एवं 02 जून 2025 को मुख्य रूप से  पार्को की साफ सफाई पर ध्यान केन्द्रित करते हुये  लोगो को  साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। बच्चो के मध्य कला प्रतियोगिता करा कर उन्हे पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर जूट बैग के प्रयोग हेतु यात्रियों तथा जनमानस को प्रोत्साहित किया गया।
 
रेलवे कर्मियों को अपशिष्ट पृथक्करण, खाद बनाने और पुनर्चक्रण पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। इसके अतिरिक्त स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों और कोचों में जैव-शौचालय का गहन निरीक्षण किया गया।  छात्र – छात्राओं एवं बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए रेलवे कॉलोनियों के भीतर स्कूलों में ड्राइंग और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों और परिवारों को जलवायु, प्लास्टिक में कमी और परिस्थितिक संतुलन के बारे में जागरूक करना शामिल था। 
 
पर्यावरण संरक्षण हेतु कागज के इस्तेमाल को कम करने के लिए, यात्रियों को यूटीएस मोबाइल ऐप और आईआरसीटीसी वेबसाइट जैसे डिजिटल टिकटिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
 
स्टेशन एवं कर्मियों ने जहाँ भी संभव हुआ, यात्रियों को मोबाइल और पेपरलेस टिकटिंग विकल्प अपनाने में सहायता की। इस प्रकार के पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम मुख्यालय गोरखपुर के अतिरिक्त इज्जतनगर, लखनऊ एवं वाराणसी मंडलों तथा उत्पादन इकाईयों में भी आयोजित किये गये। 
Facebook Comments