Saturday 24th of October 2026 01:18:06 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Jun 2025 7:45 PM |   611 views

राज्य संग्रहालय उत्तर प्रदेश में खुशियों की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों ने लिया भाग

लखनऊ : आज राज्य संग्रहालय लखनऊ, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा शैक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत ग्रीष्मकाल मैं हैप्पी अवर्स (खुशियों की पाठशाला) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में फूडीकस डे केयर स्कूल, कानपुर रोड, के लगभग 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में प्रथमतया बच्चों को संग्रहालय भ्रमण कराते हुए संग्रहालय की कलाकृतियों से परिचित कराया गया। तत्पश्चात बच्चों के बौद्धिक एवं कलात्मक विकास हेतु पेपर एवं कलर उपलब्ध कराकर उन्हें हैप्पी अवर्स विषय एवं उनके अपने अनुभवों को उकेरने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

बच्चों द्वारा स्माइली, पेड़ फूल पौधे जानवर पहाड़ घर आदि आसपास की प्रकृति को कागज के कैनवास पर बनाया गया। जिससे बच्चों का प्रकृति से जुड़ाव अभिव्यक्त होता है। प्रतिभागी लगभग 3 से 12 वर्ष की उम्र के बच्चे थे।

Facebook Comments