Wednesday 22nd of July 2026 11:42:35 AM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 May 2025 6:52 PM |   409 views

सी.बी.एस.ई बोर्ड की परीक्षा में सरस्वती शिशु मन्दिर पक्कीबाग का शत-प्रतिशत परिणाम रहा

गोरखपुर- सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2) पक्कीबाग गोरखपुर के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह, प्रदेश निरीक्षक राम सिंह व प्रबंधक संजय जायसवाल , कोषाध्यक्ष महेश गर्ग , प्रथम सहायक रुक्मिणी उपाध्याय ने CBSE बोर्ड इंटरमीडिएट व हाई स्कूलपरीक्षा- 2025 में उत्तीर्ण हुए विद्यालय के समस्त छात्र- छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने अभिभावकों का आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि आपने हमारे शिशु मन्दिर पर विश्वास जताया इसके लिए आपको हृदय से आभार व धन्यवाद। यह विद्यालय सदैव अच्छा परिणाम व प्लेसमेंट देता रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम भी किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य व आचार्याओं ने भी उत्तीर्ण छात्रों को शुभकामनाएं दी। 
 
विदित हो कि आज दोपहर CBSE बोर्ड द्वारा कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए। विद्यालय के CBSE परीक्षा प्रमुख गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सत्र 2024- 25 की इण्टर की बोर्ड परीक्षा में पक्कीबाग के कुल 381 छात्र सम्मलित थे। वहीं हाई स्कूल में कुल 374 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें सभी उत्तीर्ण रहे। इस वर्ष पक्कीबाग का परीक्षा परिणाम 100% रहा!
 
विद्यालय के मेधावियों की सूची इस प्रकार से है – 
इण्टर
वैभव कुमार (कला)            – 94.6%
कृष्णानंद प्रजापति (मैथ)      – 94.4%
शिवदर्शनी (कला)               – 93.8%
अनन्या पाठक (कला)            – 93.2%
राज रोशन तिवारी (बायो)         – 92.2%
सिद्धि शुक्ला (कॉमर्स)           – 89.8%
प्रतीक्षा गुप्ता (मैथ)              – 89.6%
शिवेश पाण्डेय (बायो)            – 89.6 %
नूर अफसान (कॉमर्स)            – 89.6%
श्रेया कनौजिया (आर्ट)             – 89.2%
पंखुड़ी रस्तोगी  (आर्ट)               – 89%
मधु शुक्ला – 88.8%(बायो)
दीपक गुप्ता – 88.6%(बायो)
दिव्यांशु राय – 88.2%(बायो)
 
हाई स्कूल-
 
हर्षित कुमार दुबे 97.2%
मोनू कुमार 95.8 %
गोपाल उपाध्याय 94.6%
प्रतीक निगम 94.4%
आकर्ष मणि त्रिपाठी 94.4% 
आराध्य पाण्डेय 92.8% 
कुश वैश्य 92.8% 
मोहिका गुप्ता 92.2%
आयुषी पाण्डेय 92%
अनुष्का दुबे 91.6% 
दिव्यांशी शर्मा 91.4% 
अभ्यांश राय 91.4% 
शिवांगी मिश्रा 91.4% 
अंश गिरी 91.2% 
प्रखर कुमार वर्मा 91%
अंकित वर्मा 90.6 %
Facebook Comments