Saturday 24th of October 2026 04:55:54 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 May 2025 7:30 PM |   305 views

बौद्ध स्थलों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

बनारस-आज  बुद्ध पूर्णिमा के  अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय, रामनगर, वाराणसी, एवं क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, वाराणसी, तथा क्षेत्रीय अभिलेखागार, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में भारत के प्रमुख बौद्ध स्थलों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्य अतिथि डॉ सर्वेश कुमार,असिस्टेंट प्रो0 काशी हिन्दू विश्वविद्यालय,वाराणसी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संग्रहालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में भारत के प्रमुख बौद्ध स्थलों यथा लुम्बिनी, कपिलवस्तु, बोधगया, सारनाथ,राजगीर, वैशाली, कौशाम्बी, साँची, नालन्दा, श्रावस्ती, कुशीनगर आदि के प्रमुख बौद्ध स्थलों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ सुजीत चौबे ने किया। अतिथियों का स्वागत एवं आभार संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया।

उक्त अवसर पर वीरेंद्र पाल,अभिषेक सिंह, पंच बहादुर,महेंद्र नारायण, मनोज, रवि कुमार सहित गणमान्य उपस्थित रहे।

Facebook Comments