Thursday 30th of April 2026 08:19:06 PM

Breaking News
  • भारत रूस कार्य उपसमूह की 5 वी बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न |
  • एक्सप्रेसवे से ज्यादा रफ़्तार यूपी के विकास की – प्रधानमंत्री मोदी |
  • उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पानी बरसा ,लोगो को गर्मी से मिली राहत |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 May 2025 7:08 PM |   349 views

तथागत भगवान गौतम बुद्ध ने मानव से मानव को जोड़ने का कार्य किया- डॉ. राजेश सिंह

गोरखपुर-सरस्वती शिशु मंदिर (10+2 )पक्की बाग गोरखपुर में बुद्ध पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध ने मानव से मानव को जोड़ने का कार्य किया। मानव धर्म सबसे बड़ा धर्म है जिसको भगवान बुद्ध ने अपनाया और जन-जन तक पहुंचा। हमें शांति के लिए बुद्ध चाहिए। संपूर्ण विश्व में सत्य,अहिंसा ,मानवता, मित्रता, करुणा तथा भाईचारा का संदेश देने वाले तथागत भगवान गौतम बुद्ध के श्री चरणों में नमन करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि बुद्ध महामानव थे ।

उन्होंने देश ही नहीं संपूर्ण विश्व को मानवता का पाठ पढ़ाया बुद्ध एक व्यक्ति नहीं विचार है। महात्मा बुद्ध ने कहा दुख है, दुख का कारण है एवं उसका निवारण है। उन्होंने मध्यम मार्ग पर विशेष बल दिया।आज बुद्ध के विचारों को मानने वाले भारत सहित नेपाल ,भूटान ,श्रीलंका, म्यांमार ,जापान, कोरिया ,वियतनाम कंबोडिया सहित लगभग 50 देश हैं। गौतम बुद्ध ने बुद्ध धर्म की स्थापना की | जो पूर्ण रूप से विज्ञान पर आधारित है। भगवान बुद्ध का जन्म लुंबिनी, ज्ञान की प्राप्ति बोधगया, प्रथम उपदेश सारनाथ ,जीवन का ज्यादा समय श्रावस्ती में एवं कुशीनगर में निर्वाण प्राप्त हुआ।

बुद्ध ने व्यक्ति को व्यक्ति से जोड़ने का कार्य किया।आज हम लोग इस बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और उसको अपने हृदय में उतारे। 

Facebook Comments