Saturday 24th of October 2026 05:34:54 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 May 2025 6:45 PM |   480 views

पीएसी मध्य ज़ोन बैटमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 का  समापन हुआ

गोरखपुर-आज पीएसी मध्य ज़ोन लखनऊ की मेज़बानी में 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में 05.05.2025 से 07.05.2025 तक आयोजित तीन दिवसीय 26वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य ज़ोन बैटमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 का  समापन समारोह आयोजित हुआ|
 
जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी अयोध्या अनुभाग, अयोध्या अरुण कुमार श्रीवास्तव आई0पी0एस0  द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
 
इस प्रतियोगिता में बैटमिंटन के टीम चैंपियनशिप इवेंट, सिंगल इंडिविजुअल, ओपन डबल और टेबल टेनिस के विभिन्न इवेंट शामिल हैं तथा विभिन्न इवेंट में 09 निम्नलिखित टीमों से कुल 107 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया –
1- 02वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
2-10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी
3-11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
4-25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली
5-26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर
6-27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर
7-30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा
8-32वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ
9-35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ
 
इस संपूर्ण प्रतियोगिता में बैटमिण्टन टीम चैंपियनशिप में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चल वैजयन्ती शील्ड हासिल किया एवं 32वीं वाहिनी पीएसी उप विजेता रहे तथा टेबल टेनिस में सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए 30वीं वाहिनी पीएसी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर लोहा मनवाया तथा 32वीं वाहिनी पीएसी उप विजेता रहें।
 
व्यक्तिगत प्रदर्शन में बैटमिंटन में मुख्य आरक्षी विनय पांडेय 35वीं वाहिनी पीएसी, आरक्षी रोहित गोस्वामी 32वीं वाहिनी पीएसी क्रमशः प्रथम व द्वितीय रहे तथा टेबल टेनिस व्यक्तिगत में मुख्य आरक्षी सर्वेश शुक्ला 30वीं वाहिनी पीएसी, पीसी अरविंद सिंह 11वीं वाहिनी पीएसी क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किये।
 
अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन पर शुभकामनाएँ दी और उन्हें बिलकुल इसी प्रतियोगिता की तरह अन्य प्रतियोगिताओं और ज़िंदगी के हर मोड़ पर एक टीम की तरह कार्य करने व आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।
 
इस अवसर पर सेनानायक आनन्द कुमार आई.पी.एस., उप सेनानायक अशोक कुमार वर्मा,सहायक सेनानायक संजय नाथ तिवारी,  शिविरपाल गणेश सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मेंद्र सिंह सहित सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 
 
प्रतियोगिता के दौरान निर्णायकगण सूरज नाथ सिंह, चंदन तिवारी कोच NE रेलवे, पीसी धीरेंद्र पांडेय,पीसी संजय सिंह, उद्घोषक आ० कुमार दीपक, मीडिया शाखा से शोएब रजा, जी शाखा से सत्यवान यादव का सराहनीय योगदान रहा।
Facebook Comments