Tuesday 3rd of November 2026 11:51:45 PM

Breaking News
  •  4 नवम्बर को बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गोरखपुर आयेंगे |
  • कर्नाटक में दिवाली पर रात 8 बजे से 10 तक ही ग्रीन पटाखे जलाने का आदेश |
  • 200 करोड़ की वसूली केस में नोरा फतेही को दिल्ली कोर्ट का समन,6 नवम्बर को पेशी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 16 Jan 2025 7:06 PM |   780 views

निषाद पार्टी सत्ता शासन नहीं आरक्षण के मुद्दे को लेकर अडिग है- डॉ संजय

अम्बेडकरनगर -आज निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के तत्वावधान में निकाली जा रही संवैधानिक अधिकार यात्रा आज 48वें दिन जनपद अंबेडकरनगर पहुँची। निषाद पार्टी-राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में  कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
 
आज यात्रा जनपद में बिरहड घाट से यात्रा ने जनपद में प्रवेश कर रामनगरम से ढोल बजवा से न्योरी/अमडी से गोविंद साहब से मनझारिया से झकरवारा से शुक्लबाज़ार से किछौछा से बसखारी से अकबरपुर से शिव बाबा से मिझौरा से भीटी से खजूरी से राम बाबा से महरूआ से रामपुर नौशीला से टांडा समरिया चौक से जनपद बस्ती के लिए प्रस्थान किया।  
 
निषाद ने यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि संवैधानिक अधिकार यात्रा “मछुआ समाज” के उत्थान और हक़-हक़ूक़ की लड़ाई के लिए निकाली जा रही है, उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को माँ शाकुम्भरी देवी शक्तिपीठ, जनपद सहारनपुर से यात्रा की शुरुआत की गई थी, यात्रा प्रदेश के सभी जनपदों की लगभग 200 विधानसभा होते हुए गुजरेगी और दिल्ली में समापन किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि मछुआ समाज के संवैधानिक एससी आरक्षण के तहत राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकार से मिलने वाली सुरक्षा और लाभ को अवगत कराया जा रहा है साथ ही प्रदेश के मछुआ समाज को निषाद पार्टी द्वारा आरक्षण के मुद्दे पर उठाये गये सभी आवश्यक कदमों को भी बताने का कार्य किया जा रहा है। 
 
निषाद ने बताया कि हाल में ही में हुए विधानसभा उपचुनाव पर में मिली जीत पर कहा कि लगातार सोशल मीडिया पर निषाद पार्टी के विरोध में एक पोस्ट चलाया जा रहा है कि उपचुनाव की जीत-निषाद पार्टी की हार है। उन्होंने कहा कि “उपचुनाव में मिली जीत पर कोई इस घमंड में ना रहे कि उनकी बदौलत किसी को जीत मिली है, निषाद पार्टी और अन्य सहयोगी दल की भूमिका उपचुनाव में अहम रही है”।
 
निषाद पार्टी शुरू से ही इस पक्ष में रही है की एनडीए के सहयोगी दल होने के नाते जीत ज़रूरी है सीट नहीं, और आज भी निषाद पार्टी सत्ता शासन नहीं आरक्षण के मुद्दे को लेकर अडिग है। निषाद समाज जोक आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी का गठन हुआ था और निषाद समाज का आरक्षण मिल जाये उसके पश्चात ही कुछ विचार किया जाएगा।
 
निषाद जी ने आज जनपद अंबेडकरनगर में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वित्त वर्ष 2024-2025 के तहत मत्स्य पालन क्षेत्र में बढ़ावा देने हेतु 1 करोड़ 60 लाख की अनुदान राशि का भुगतान प्रमाण पत्र देकर लाभार्थीयों को भी सम्मानित किया|
 
इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड समेत अन्य योजनाओं के लाभार्थी को सम्मानित किया।
 
 
 
 
 
Facebook Comments