Thursday 16th of July 2026 04:07:24 AM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Dec 2024 5:24 PM |   367 views

जिलाधिकारी ने अमर शहीद जवान आशुतोष मिश्र को दी श्रद्धाजंलि

देवरिया- राष्ट्र सेवा के पथ पर राजस्थान के सूरतगढ़ में युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हुए भारतीय सेना के अमर बलिदानी आशुतोष मिश्र के पैतृक गांव मईलौटा पहुंचकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
 
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अमर शहीद आशुतोष मिश्र जी ने राष्ट्र सेवा के पथ पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह अमूल्य त्याग हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
 
सूरतगढ़ में युद्धाभ्यास के दौरान शहीद हुए इस वीर सपूत ने देश के प्रति अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखा। हम प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर इस दुःखद घड़ी में उनके परिवार को संबल प्रदान करे और शहीद को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
Facebook Comments