Thursday 15th of October 2026 05:06:43 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Sep 2024 1:32 PM |   929 views

पोई एक फायदे अनेक

आपने चना , चौराई , पालक , मेथी,  आदि के साग  को खाया होगा |आज हम एक ऐसी साग के बारे में बताने जा रहे है ,जो सिर्फ गाँव में खाने को मिलती है या तो आपने इसके बारे में बूढी दादी \नानी से सुना होगा | यह पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद है | जी हां हम पोई साग की बात का रहें  है| जिसे पुई भी कहा जाता है | -आइये इसको खाने के क्या लाभ हैं ? जानते हैं –

इम्यूनिटी बूस्ट
इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यूनिटी को मज़बूत बनाते हैं| इससे मौसमी बीमारियों से बचने में मदद मिलती है| 

नींद अच्छी 
इसमें मैग्नीशियम और ज़िंक होता है, जिससे नींद न आने की समस्या दूर होती है| 

आंखों की रोशनी बढ़ती है
पोई साग से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों का संक्रमण ठीक होता है| 

हड्डियां मज़बूत होती हैं
इसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मज़बूत बनाता है| 

पाचन अच्छा 
इसमें फ़ाइबर होता है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है और कब्ज़ की समस्या दूर करता है| 

खून की कमी दूर होती है
इसमें आयरन होता है, जिससे हीमोग्लोबिन का उत्पादन बढ़ता है और एनीमिया जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है| 

हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है
इसमें फ़ोलेट होता है, जो दिल के लिए फ़ायदेमंद होता है. इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, और ज़िंक भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करता है|

–नेहा

Facebook Comments