Thursday 8th of October 2026 11:36:03 AM

Breaking News
  • एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के अगले प्रमुख |
  • पद्मश्री संत रमेश बाबा ब्रह्मलीन ,बरसाना के मान मंदिर में ली अंतिम सांस |
  • ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Jul 2024 6:25 PM |   770 views

आसमान छू रहा शेयर बाजार, सेंसेक्स 80 हजार के पार

मुंबई- बुधवार को कारोबारी दिन की शुरूआत होते ही शेयर बाजार के आसमानी आंकड़ों पर पहुंचता दिखा सेंसेक्स। बैंकिंग और एफएमसीजी प्रोडक्ट के स्टाॅक में आई तेजी के कारण बीएसई के सूचकांक, सेंसेक्स ने रिकार्ड 80,000 के पार का आसमानी आंकड़ा छू लिया।

एक ओर जहां बीएसई के सूचकांक, सेंसेक्स ने 80,039.22 के रिकार्ड आंकड़ें अपने नाम दर्ज किए वहीं बीएसई के दूसरे सूचकांक, निफ्टी ने 168.3 अंकों की उछाल मारकर 24,292.15 अंकों के रिकार्ड आयाम स्थापित किए। इसके साथ ही सेंसेक्स में जुड़ी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टाटा मोटर्स, सनफार्मा जैसी कंपनियांे के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Facebook Comments