Friday 17th of July 2026 03:07:41 AM

Breaking News
  • जिस जेन जी ने बनाया ,वही अब बालेन शाह के खिलाफ सडको पर उतरा ,नेपाल में बढ़ते प्रदर्शनों से सरकार पर संकट |
  • जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीमकोर्ट से फिर लगाई गुहार ,वकीलों ने दी अंदरूनी रक्तस्राव की दलील|
  • राम मन्दिर दान चोरी के बाद अब वैष्णो देवी मंदिर में चढ़ाई गई चांदी पर सवाल ,कोर्ट ने मंगवाया पूरा रिकॉर्ड|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 May 2024 4:21 PM |   489 views

किम जोंग ने जो कुछ किया है उससे परमाणु सुनामी आने की आहट

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने एक और रहस्यमयी कदम उठा लिया है| ये किम का वो फैसला है, जिसकी पूरी दुनिया में चर्चा है. किम जोंग ने जो कुछ किया है उससे परमाणु सुनामी आने की आहट सुनाई दे रही है. सवाल यही है कि आखिर किम जोंग ने ऐसा क्या कर दिया है|

दरअसल, किम जोंग ने अपने महल को तोड़वा दिया है| किम के इस कदम से कई देश हैरान हैं और इस बात का पता लगाने में जुट गए हैं कि आखिर इसके पीछे किम का मकसद क्या है. किम का महल उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग से कुछ दूरी पर स्थित है| यहां किम और उनका परिवार सर्दियों में रहता था|

किम का महल अब टूट चुका है. कहा जा रहा है कि किम ने अपने रोकपो पैलेस को 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच गिरवाया. सवाल यही है कि आखिर क्यों? इसके पीछे किम का प्लान क्या है? अंतिम सत्य क्या है, ये तो अब तक सामने नहीं आ सका है. लेकिन पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसी को शक है कि किम एटम बम प्रूफ घर बनवा रहा है. ताकि परमाणु हमले का उसपर कोई असर न हो. ये भी आशंका है कि किम महल के अंदर ही परमाणु बंकर बनवा रहा हो |

इस बात की संभावना इसलिए भी ज्यादा है, क्योंकि दुनिया पर एटमी हमले का अब तक का सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है. उत्तर कोरिया सांतवीं बार परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहा है| इसके अलावा वो अमेरिका से भी जंग लड़ने की हुंकार भरता रहा है| ऐसे में अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर हमला किया, तो अमेरिका एटमी हमला कर सकता है| ऐसी स्थिति में खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए ही एटम बम प्रूफ घर या परमाणु बंकर बनवा रहा हो|

Facebook Comments