Monday 6th of May 2024 04:26:50 PM

Breaking News
  • मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह को 15 दिन की पैरोल मिल गई |
  • मोतिहारी में पुलिस ने जाली नोट की डिलीवरी करने जा रहे दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया |
  • गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के महात्मा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Apr 2024 12:53 PM |   450 views

देवरिया लोकसभा सीट एक नज़र में

लोक सभाचुनाव  2024 का आगाज़ हो चुका है | प्रत्याशियों के चेहरे कुछ खिले और कुछ बुझे हुए है |  राजनैतिक पार्टियाँ जातिगत समीकरण साधने में लगी है | तो कहीं प्रत्याशी भी अपनी जाति बताकर टिकट की दावेदारी कर रहें है | देवरिया लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें है – देवरिया सदर , पथरदेवा, रामपुर कारखाना , फाजिलनगर और तमकुही |इस लोकसभा सीट के पिछले दो दशको के आंकड़े  को देखा जाए तो यह समझ में आता है कि इस सीट पर समाजवादी पार्टी( मोहन सिंह )  , बहुजन समाज पार्टी( गोरख जायसवाल )  , भारतीय जनता पार्टी ( प्रकाश मणि , कलराज मिश्रा . रमापति राम त्रिपाठी  ) जन प्रतिनिधि रहें हैं | 

इस लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन ने अखिलेश प्रताप सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है , अखिलेश प्रताप कांग्रेस पार्टी से रुद्रपुर विधानसभा से विधायक रहें है | बीजेपी ने अभी तक किसी की उम्मीदवारी को कन्फर्म नही किया है | बीजेपी से सूर्य प्रताप शाही ( कृषि मंत्री ) या रमापति राम त्रिपाठी ( सांसद देवरिया सदर ) के नामो की चर्चा जोरो पर है | बहुजन समाज पार्टी ने अभी तक इस सीट पर कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किया है | सूत्रों की माने तो  देवरिया के कुछ समाजवादी नेता BSP की ओर अपने हाथ मिलाने के लिए प्रयासरत है | इस सीट पर यदि BSP किसी पिछड़ा वर्ग  से चुनाव लड़ाती है तो कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी | तो वही जातिगत समीकरण साधते हुए राष्ट्रीय समानता दल ने अगम स्वरुप कुशवाहा  ( राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ) को प्रत्याशी बनाया है | इस सीट पर स्वामी प्रसाद मौर्य भी चुनाव लड़ना चाहते थे | किन्तु इंडिया गठबंधन में बात नहीं बन पाई | फिर उन्होंने कुशीनगर से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है |

देवरिया लोक सभा क्षेत्र में जातिगत समीकरण – ब्राह्मण 10%  क्षत्रिय 6% कायस्थ 2% , मुस्लिम 13% अनुसूचित 16 % यादव 11%  बनिया 11% कुर्मी 1% चनऊ 3% कोइरी कुशवाहा 6% राजभर 4% निषाद 3% प्रजापति कुम्हार 2 % चौहान 4 % |

कुल मतदाता देवरिया लोकसभा क्षेत्र में – 18, 53,706 , 9 83, 842 पुरुष मतदाता है तो वही महिला मतदाता की संख्या – 8,69, 733 है |

  • राकेश मौर्य , वरिष्ठ पत्रकार , लखनऊ 
Facebook Comments