Wednesday 23rd of September 2026 10:55:20 PM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Apr 2024 5:20 PM |   549 views

आप नर्क के भागीदार बनेंगे’, गौरव वल्लभ के कांग्रेस छोड़ने पर भड़के प्रताप सिंह खाचरियावास

जयपुर : कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे गौरव वल्लभ ने आज कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया|  इसके बाद अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो यहां तक कहा दिया कि वल्लभ पाप के भागीदार बनेंगे| ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए खाचरियावास ने लिखा, ‘आप जैसे लोग पाप के भागीदार बनेंगे, भगवान श्री कृष्ण ने गीता में कहा है युद्ध शुरू होने के बाद जो परिवार को छोड़कर सामने वाले की सेना में शामिल हो जाता है वो नर्क का भागीदार है|

इससे पहले गौरव वल्लभ ने ‘एक्स’ पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम दो पेज का इस्तीफा लिख कर पोस्ट किया. वल्लभ ने कहा, ‘जब मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तब मेरा मानना था कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है. जहां पर युवा, बौद्धिक लोगों की, उनके आइडिया की कद्र होती है| लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुझे यह महसूस हुआ कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाता|

Facebook Comments