Thursday 15th of October 2026 09:07:01 AM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Mar 2024 4:25 PM |   533 views

जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी में श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-नारनौल-जयपुर स्पेषल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09633, जयपुर-नारनौल स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.03.24 से 26.03.24 तक (04 ट्रिप) जयपुर से 10.40 बजे रवाना होकर 14.05 बजे नारनौल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09634, नारनौल-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.03.24 से 26.03.24 तक (04 ट्रिप) नारनौल से 14.30 बजे रवाना होकर 18.30 बजे जयपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में ढेहर का बालाजी, नींन्दड़ बनाड, चौमू सामोद, गोविन्दगढ मलिकपुर, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, नीम का थाना, मांवडा, डाबला व निजामपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 

इस रेलसेवा में 07 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।

Facebook Comments