Wednesday 23rd of September 2026 08:23:09 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री योगी का ऐलान-एक लाख सरकारी नौकरी का प्लान |
  • लखनऊ में 11 एमएलसी सीटों पर चुनाव की अधिसूचना जारी|
  • अप्रैल -मई तक भारत की बुलेट ट्रेन पटरियों पर उतारने का लक्ष्य -रेल मंत्री
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Mar 2024 5:20 PM |   652 views

दिल्ली में गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी हुई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी हुई. लेडी डॉन अनुराधा चौधरी को मिस मिंज के नाम से भी जाना जाता है| लेडी डॉन अनुराधा चौधरी लाल रंग के सलवार-कुर्ता, आंखों में काला चश्मा पहन और स्कॉर्पियो चलाकर शादी के मंडप पर पहुंची. दुल्हन की इस तरह की एंट्री देख हर कोई दंग रह गया| उधर, गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी भी तिहाड़ जेल से भारी पुलिस बल की टीम की सुरक्षा के साथ शादी के मंडप पर पहुंचा|

जरायम की दुनिया के प्रेमी जोड़े आज शादी के बंधन में बंध गए. यह शादी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 के संतोष गार्डन में हुई| शादी में बाराती और घराती से ज्यादा सादी वर्दी में पुलिस, स्पेशल सेल और एनआईए की टीम तैनात रहे| पुलिस के हाथों में अत्याधुनिक हथियार रहे. चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी से निगरानी रखी गई| शादी में आने-जाने वाले लोगों की पूरी डिटेल भी खंगाली गई|

अपनी शादी को लेकर लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मिस मिंज ने बताया कि जैसे मिडिल क्लास फैमिली की शादी होती है. वैसे ही फंक्शन को किया जा गया| मिस मिंज ने बताया कि शादी की तैयारियों का जायजा उन्होंने खुद लिया है| कोर्ट से काला जठेड़ी को 6 घंटे की पैरोल मिलने की बात पर लेडी डॉन ने कहा कि शादी के लिए इतना टाइम काफी है| शादी के फंक्शन में जो जरूरी चीजें हैं, वही की गई हैं| बाकी फंक्शन को काट दिया गया है|

संदीप से पहली मुलाकात को लेकर लेकर लेडी डॉन ने कहा कि उनका जो नेचर या चीजें है| औरत को जो चाहिए उनके पास वो सब क्वालिटी हैं| शादी को लेकर उनका जो निर्णय था वो बहुत ही ज्यादा इजी था| साथ ही लेडी डॉन ने कहा कि संदीप थोड़ा टाइम निकालेंगे| वह जेल से बाहर आएंगे| मैं इंतजार करूंगी. उनका केस लड़ने में भी मदद करूंगी|

Facebook Comments