Thursday 23rd of July 2026 06:28:22 PM

Breaking News
  • कांग्रेस का धरना ख़त्म ,हिरासत में राहुल गाँधी ,प्रियंका और अखिलेश |
  • दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान -मेडिकल और लीगल हेल्प का वादा |
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में पारित किया समान नागरिक संहिता विधेयक |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 20 Jan 2024 4:07 PM |   541 views

आगरा में 75 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति वंदना दौड़

आगरा -एनसीसी ग्रुप मुख्यालय आगरा के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदना दौड़ को आगरा कैन्ट में श्रीमती राजश्री मिश्रा और कार्यवाहक ग्रुप कमांडर, ग्रुप मुख्यालय एनसीसी, कर्नल के जे सिंह द्वारा झंडा दिखाया गया। एनसीसी की मेजर शशि मेहता इसकी अग्रदूत है। दौड़ अभियान झॉसी से दिल्ली तक 470 किलोमीटर है एवं औसतन दौड़ 80 किलोमीटर प्रतिदिन है।
 
यह दौड़ एनसीसी द्वारा 75 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की उपलब्धियों और भूमिका का जश्न मनाने के लिए आयोजित की जा रही है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट विभिन्न स्थानों पर एम मेजर शशि मेहता के साथ छोटी दूरी की दौड़ में भाग ले रहे है।
 
कार्यकम की मुख्य अतिथि राजश्री मिश्रा भारतीय सेना की गौरवान्वित वीर नारी है। जिनके पति मेजर सी एस मिश्रा, एस सी ने 6 दिसम्बर, 1996 को देश के लिए सर्वोच्च वलिदान दिया और उन्हे शौर्यचक से सम्मानित किया गया।
 
इस यादगार कार्यकम में 250 एनसीसी गर्ल्स कैडेटों ने भाग लिया। एनसीसी ग्रुप आगरा की गर्ल्स कैडेटों ने शानदार संस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत किया। मेजर शशि मेहता ने श्रोताओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की एवं संबोधित किया एवं राष्ट्र निर्माण में महिलाओ को योगदान हेतु प्रोत्साहित किया।
 
महिलाओं को शारीरिक एवं मानसिक दक्षता के महत्व को भी समझाया। मेजर शशि मेहता ने दौड में अतुलनीय उपलब्धि हासिल की हैं एवं इन्होंने 24 घंटे दौड़ वर्ग में नम्बर 1 कैटेगिरी हासिल की है।
 
कर्नल के जे सिंह ने भी दर्शकों को संबोधित किया और गर्ल्स कैडेटों को सपने देखने और एकाग्रचित होकर अपने सपनों को हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। 
 
Facebook Comments